फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   जिले में मासूम बच्चियां भी सुरक्षित नहीं

जिले में मासूम बच्चियां भी सुरक्षित नहीं

Wed, 19 Jun 2019 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
जिले में मासूम बच्चियां भी सुरक्षित नहीं
जिले में मासूम बच्चियां भी सुरक्षित नहीं
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में मासूम बालिकाओं की अस्मत सुरक्षित नहीं है। दरिंदे मासूम बालिकाओं को अपनी हवस का शिकार बना रहे हैं। कोई बहन के बहाने घर बुलाकर तो कोई सोती हुई बालिका को उठाकर ले जाकर उनकी अस्मत से खेल रहा है। ये सभी आरोपी घरों के आसपास रहने वाले और बालिकाओं के रिश्तेदार ही हैं। हालांकि पुलिस दरिंदों को जेल भेज चुकी है, लेकिन बालिकाओं को ऐसे लोगों से बचाकर रखना परिजनों के लिए भी बड़ी चुनौती बन गया है। जिले में एक सप्ताह के अंदर पांच बालिकाओं और किशोरियों के साथ दुराचार किया जा चुका है।
मासूम बालिकाओं की खेलने कूदने की उम्र में परिजन भी उन पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं। बालिकाएं बेखौफ होकर कहीं भी घूमने या खेलने चली जाती हैं। लेकिन अब बालिकाओं पर पैनी नजर रखने की परिजनों को जरूरत है। एक सप्ताह के अंदर जिले में दरिंदे कई बालिकाओं को हवस का शिकार बना चुके हैं। 15 जून को धामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने अपनी बहन से 15 साल की सहेली को अपने घर बुलवा लिया और उसके साथ दुराचार किया। किशोरी के परिजनों को बताने पर आरोपी युवक आदिल और उसकी बहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई। पुलिस ने आदिल को दबोच लिया। बढ़ापुर थाने के एक गांव में 11 जून को सात साल की बालिका अपनी ताई के साथ ताई के भतीजे शादी में शामिल होने आई थी। रात में सोते समय चाचा आलोक ही बालिका को उठा कर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। यह बात बालिका ने जब अपने परिजनों को बताई तो उनके होश उड़ गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने आलोक को दबोच लिया।
विज्ञापन

बढ़ापुर क्षेत्र में 12 जून की रात जोगेंद्र आठ साल की बालिका को सोते समय घर से उठा कर खेत में ले गया और बालिका से दुष्कर्म करने की कोशिश की। गनीमत रही कि बालिका ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर उसका पिता और भाई खेत की ओर दौडे़ जोगेंद्र बालिका को छोड़ भागा। बालिका हवस का शिकार बनने से बच गई। पुलिस ने जोगेंद्र को दबोच लिया। किरतपुर में रविवार की रात आसिफ नाम के युवक ने सात साल की बालिका को डीजे की तेज आवाज में मकान के दुमंजिले पर ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आसिफ को भी दबोच लिया। 15 जून की रात धामपुर के एक मोहल्ले में किराए के मकान में रहने वाली एक किशोरी के साथ शाकिब ने दुष्कर्म किया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद शाकिब को पुलिस ने दबोच लिया। एसपी संजीव त्यागी के मुताबिक ऐसे मामलों में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed