{"_id":"5d0290f8bdec226db176519f","slug":"156044926220-bijnor-news183","type":"story","status":"publish","title_hn":"द्योगपति से फोन पर मांगी दो लाख की रंगदारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
द्योगपति से फोन पर मांगी दो लाख की रंगदारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिपाही ने उद्यमी से मांगी दो लाख की रंगदारी
कोतवाली देहात। एक उद्योगपति से नगर के ही एक आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति ने अपने एक साथी और बिजनौर क्राइम ब्रांच में तैनात कांस्टेबल के साथ मिलकर दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी। उद्यमी ने मुख्यमंत्री एवं डीजीपी के पोर्टल पर शिकायत कर मामले की जांच कराकर दोषियों के विरुद्घ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
रजा कॉलोनी निवासी शमीम अख्तर ने बताया कि उसके क्षेत्र में कई प्लांट चल रहे हैं। वह 50 से 60 लाख रुपये प्रतिवर्ष टैक्स अदा करता है। आरोप है कि कोतवाली देहात के मोहल्ला रहमुल्ला कॉलोनी निवासी नईम ने अपने साथी और क्राइम ब्रांच बिजनौर में तैनात एक कांस्टेबल से हमसाज होकर सट्टा खिलाने का झूठा आरोप लगाते हुए दो लाख रुपये की मांग की। विरोध करने पर आरोपी उसके बैटरी पावर प्लांट पर पहुंचा और उससे तुरंत रुपये देने की मांग की। मना करने पर आरोपी ने कांस्टेबल से फोन पर बात कराई। कांस्टेबल ने फोन पर वार्ता के दौरान दो लाख रुपये की मांग की। रुपये बताए स्थान पर लेकर पहुंचने की धमकी दी। आरोप है कि रुपये न देने पर झूठे मुकदमे में फंसाने का धमकी दी। उद्योगपति ने नसीम, उसके एक अन्य साथी व कांस्टेबल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रभारी निरीक्षक अंशुमाली भारती ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए दोषियों के विरुद्ध जांच कर कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।