{"_id":"5d0146f8bdec22076402a8e3","slug":"15603647837-bijnor-news189","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक में उच्चके ने संविदा कर्मी की जेब से रूपये उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बैंक में उच्चके ने संविदा कर्मी की जेब से रूपये उड़ाए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक में जेब से रुपये निकले, पुलिस ने पीड़ित को भगाया
विज्ञापन
नूरपुर। पंजाब नेशनल बैंक में रुपये निकालने गए विद्युत संविदा कर्मी की जेब से किसी साढ़े बारह हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित मामले की शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचा तो उसे वहां से भगा दिया गया। गांव धारुपुर निवासी जगदीश सिंह विद्युत निगम में संविदा पर लाइनमैन है। बुधवार दोपहर वह पंजाब नेशनल बैंक से रुपये निकलने के लिए बैंक में लगी लाइन में खड़ा था। इसी दौरान किसी ने उसकी जेब से साढ़े बारह हजार रुपये निकाल लिए। जगदीश सिंह ने इसकी शिकायत बैंक प्रबंधक कक्ष में मौजूद कार्यवाहक प्रबंधक से की। आरोप है कि सीसीटीवी फुटेज दिखाने के बजाय प्रबंधक ने उसे फटकार लगाकर भगा दिया। उसने पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंचे कस्बा इंचार्ज करमजीत सिंह ने भी उसकी मदद करने के बजाय उसके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए उसे बैंक से भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।