{"_id":"5d0146e1bdec22077d5c0887","slug":"15603647603-bijnor-news54","type":"story","status":"publish","title_hn":"फील्ड आफिसर को तीन बाइक सवार बदमाशों ने लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फील्ड आफिसर को तीन बाइक सवार बदमाशों ने लूटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फाइनेंस कंपनी के फील्ड ऑफिसर से लूटपाट
नहटौर। फाइनेंस कंपनी के फील्ड आफिसर को तीन बाइक सवार सशस्त्र बदमाशों ने बाइक से गिराकर 62 हजार रुपये की नकदी, मोबाइल, एटीएम कार्ड आदि सामान लूट लिया। तीनों बदमाश वारदात को अंजाम फरार हो गए।
चांदपुर क्षेत्र के गांव शेखपुर चौहड़ निवासी अंशुल कुमार एक फाइनेंस कंपनी में फील्ड आफिसर हैं। फाइनेंस कंपनी के नगीना ऑफिस में कार्यरत हैं। कंपनी समूह के रूप में ग्रामीणों को पैसा बांटती है। दिए गए ऋण को किस्तों में फील्ड आफिसर वसूलने का काम करते हैं। अंशुल गांव मानकपुर से किस्तों के पैसे एकत्रित कर बाइक से नगीना ऑफिस के लिए जा रहा था। नहटौर नगीना मार्ग पर गांव डूंडाखेड़ी के पास पीछे से आए तीन बाइक सवार बदमाशों ने धक्का मारकर उसकी बाइक गिरा दी। दो बदमाशों ने नकाब लगाया हुआ था। एक तमंचेधारी बदमाश ने उसका बैग छीन लिया। बैग में 62 हजार रुपये, एक मोबाइल के अलावा एटीएम कार्ड आदि सामान था। तीनों बदमाश युवा थे। कुछ दूरी से उसका पीछा भी कर रहे थे। इससे पूर्व भी इसी स्थान पर एक सराफा व्यापारी से लूट हो चुकी है। अपराध निरीक्षक योगेंद्र कृष्ण यादव ने बताया कि जांच की जा रही है।