फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   मामा ने भांजी को बनाया हवस का शिकार

मामा ने भांजी को बनाया हवस का शिकार

Thu, 13 Jun 2019 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
मामा ने भांजी को बनाया हवस का शिकार
मामा ने भांजी को बनाया हवस का शिकार
विज्ञापन

नहटौर। रिश्तों को कलंकित करते हुए एक मामा ने अपनी सगी भांजी को हवस का शिकार बना डाला। भांजी के फोटो इंटरनेट पर डालकर वायरल करने की धमकी देते हुए उसे ब्लैकमेल कर रहा है।

नहटौर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को उसका मामा अपनी मां की देखभाल के लिए अपने घर ले गया था। आरोप है कि मामा के घर रह रही युवती से उसके मामा ने पहले अश्लील हरकत करनी शुरू की। जिसका विरोध करते हुए अपनी नानी को मामा की हरकतों के बारे में बताया। उसके बाद एक दिन रात में जबरन उसके कमरे में घुस गया और गलत काम किया। आरोपी मामा ने उसके फोटो भी ले लिए। किसी को बताने पर इंटरनेट पर डालकर वायरल करने की धमकी भी दी। मामा की करतूत को उसने नानी व अन्य को बताया तो उसे चुप रहने की हिदायत दी। युवती ने घर आकर अपने परिजनों से आपबीती बताई तो उनके होश उड़ गए। भांजी के साथ रिश्ते कलंकित करने वाले मामा के खिलाफ कार्रवाई करने की बात पर युवती को बदनामी का डर दिखाते हुए चुपचाप मामले को निपटाने का कुछ लोगों ने प्रयास भी किया। मामले का पता चलने पर आरोपी मामा अपने गांव से फरार हो गया। युवती के परिजनों ने एसपी को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed