फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   नामजद हत्या आरोपी का चालान

नामजद हत्या आरोपी का चालान

Thu, 13 Jun 2019 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
नामजद हत्या आरोपी का चालान
नामजद हत्या आरोपी का चालान
विज्ञापन

अफजलगढ़। 10 दिन पहले गांव अनवरपुर चंडिका में एक वृद्ध से मारपीट करने के चलते हुई मौत के मामले में नामजद आरोपियों में से चौथे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। गांव अनवरपुर चंडिका में गांव के तीन व्यक्तियों ने अपने बादीगढ़ निवासी रिश्तेदार के साथ मिलकर अपने घर के सामने गांव के युवक परवेंद्र के साथ मारपीट कर रहे थे। इस दौरान पुत्र परवेंद्र को बचाने आए उसके पिता जयराम सिंह के साथ भी आरोपियों ने लाठी-डंडो के साथ मारपीट की थी। जिसमें जयराम सिंह की मौत हो गई थी। मृतक के पुत्र परवेंद्र ने चार लोगों को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कोतवाल आशुतोष कुमार ने बताया कि चार नामजद में से चौथे आरोपी बादीगढ़ रेहड़ निवासी रामकुमार को पुलिस ने बुधवार को कादराबाद बस स्टैंड से गिरफ्तार कर चालान किया है। बताया गया कि पुलिस तीन आरोपियों का पहले चालान कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed