फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   कुर्ता दिलाने के नाम पर 42 हजार रुपये ठगे

कुर्ता दिलाने के नाम पर 42 हजार रुपये ठगे

Wed, 12 Jun 2019 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
कुर्ता दिलाने के नाम पर 42 हजार रुपये ठगे
कुर्ता दिलाने के नाम पर 42 हजार रुपये ठगे
विज्ञापन

बिजनौर। थाना कोतवाली शहर के गांव गुमानपुर उर्फ गंगदासपुर निवासी हनीफ ने मंगलवार शाम बैंक ऑफ बड़ौदा की सिटी ब्रांच से 42 हजार रुपये निकाले थे। रुपये निकालने के बाद हनीफ डाकघर स्थित एक लस्सी के स्टॉल पर लस्सी पीने लगा। इस दौरान स्कूटी से एक व्यक्ति वहां आया और उसने हनीफ को बताया कि नई बस्ती में ओमप्रकाश नाम का एक व्यक्ति अपने जन्मदिन पर नए कुर्ते बांट रहा है। हनीफ व्यक्ति की बातों में आकर उसके साथ नई बस्ती चला गया। व्यक्ति हनीफ को जैन धर्मशाला के पास एक गली में ले गया और उसे नया कुर्ता पहनने को दिया। हनीफ ने पुराना कुर्ता उतारकर नया कुर्ता पहनना शुरू किया। इस दौरान व्यक्ति स्कूटी में उसका पुराना कुर्ता डालकर चंपत हो गया। हनीफ के पुराने कुर्ते की जेब में 42 हजार रुपये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed