फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   फांसी के फंदे पर लटका

फांसी के फंदे पर लटका

Tue, 11 Jun 2019 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
फांसी के फंदे पर लटका
घर में फांसी के पर लटका मिला शव
विज्ञापन

स्योहारा। एक व्यक्ति का शव घर के एक कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मोहल्ला आर्यनगर निवासी 42 वर्षीय विनोद त्यागी की शादी आठ वर्ष पूर्व लालकुआं रुद्रपुर निवासी मीना त्यागी से हुई थी। विनोद व मीना शादी के तीन साल बाद ही अलग -अलग रहने लगे थे। विनोद अदालत के आदेश पर अपनी पत्नी को पालन पोषण के लिए हर माह पंद्रह सौ रुपए देता था। विनोद का एक छह वर्षीय पुत्र दिव्यांशु भी उसी के साथ रहता था। परिजनों का कहना है कि इसके बाद से ही विनोद नशा करने लगा था। बीती रात विनोद व उसकी मां ब्रजवाला त्यागी में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद विनोद ने अपने आप को कमरे में बंद कर लिया। सुबह होने पर जब काफी समय तक भी विनोद कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजनों ने कमरे का दरवाजा तोड़ दिया। कमरे के अंदर विनोद का शव एक कपड़े के फंदे पर लटका हुआ था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का कहना है कि विनोद ने खुद को फांसी लगाकर खुदकुशी की है। आसपास वालों का कहना है कि शव की हालत और मौके का नजारा कुछ और ही बयां कर रहा है। जहां विनोद के गले में फांसी का फंदा था तो वहीं दूसरी ओर उसके शरीर पर चोट के निशान भी थे। थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह का कहना कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम द्रष्टा मामला आत्महत्या का लगता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed