फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   मासूम के हत्यारों को फांसी की सजा की मांग

मासूम के हत्यारों को फांसी की सजा की मांग

Tue, 11 Jun 2019 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
मासूम के हत्यारों को फांसी की सजा की मांग
आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग
विज्ञापन

बिजनौर। अखिल भारतवर्षीय जिला ब्राह्मण महासभा ने अलीगढ़ के टप्पल में बच्ची की हत्या करने वालों को फांसी की सजा देने की मांग की गई। इस संबंध में मुख्यमंत्री को प्रेषित ज्ञापन एसडीएम कार्यालय में सौंपा गया। ज्ञापन में कहा कि बालिका की नृशंस हत्या से सर्वसमाज में रोष है। बालिका के हत्यारों के केस की अविलंब सुनवाई कराते हुए फांसी की सजा दी जानी चाहिए। साथ ही पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा मिलना चाहिए। इस दौरान जिलाध्यक्ष संजय शर्मा, आलोक भारद्वाज, आलोक दीक्षित, सुरेश शर्मा, विजयानंद सरस्वती, कैलाशचंद आदि रहे।

कैंडल मार्च निकाला
स्योहारा। कैंडल मार्च निकालकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन थानाध्यक्ष को सौंपा गया। इस दौरान बच्ची के हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग की गई। नगर के लोगों ने डॉ. एचएस कालरा अस्पताल से कैंडल मार्च शुरू किया। कैंडल मार्च के थाने पहुंचने पर राज्यपाल के नाम थानाध्यक्ष को सौंपा गया। ज्ञापन में कहा कि अपराधियों को फांसी की सजा सुनाई जाए। चौधरी फहीमउररहमान, असजद चौधरी, डॉ. एचएस कालरा, राजपाल प्रजापति, चौधरी अनसउर्हमान, अदनान उस्मान, मुजम्मिल चौधरी, उमर त्यागी, चंद्रकांत त्यागी आदि रहे। उधर, हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने संतोषी माता के मंदिर से कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान रवि भटनागर, प्रांशू नेगी, विश्वजीत भंडारी, अंकुल प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed