फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   विधायक के स्कूल में ताले तोड़कर लाखों रूपए कीमत का सामान चोरी

विधायक के स्कूल में ताले तोड़कर लाखों रूपए कीमत का सामान चोरी

Tue, 11 Jun 2019 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
विधायक के स्कूल में ताले तोड़कर लाखों रूपए कीमत का सामान चोरी
विधायक के स्कूल में ताले तोड़कर चोरी
विज्ञापन

चांदपुर। क्षेत्रीय विधायक कमलेश सैनी के स्कूल में चोरों ने मेन गेट का ताला तोड़कर कीमती सामान चोरी कर लिया। भाजपा विधायक कमलेश सैनी का फीना रोड पर गांव हिलालपुर में श्रीकमलेश सैनी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के नाम से स्कूल है। रविवार रात चोरों ने स्कूल के मेन गेट का ताला तोड़ लिया। सुबह जब विधायक के पति हरिराज सिंह स्कूल पहुंचे तो मेन गेट का ताला टूटा मिला। उन्होंने बताया कि चोर स्कूल निर्माण के लिए रखे सीमेंट के पचास बोरे, लोहे के पांच दरवाजे, एक साढ़े सात हार्सपावर का जेनरेटर, लोहे का सामान, प्लाईवुड का सामान, दो छोटी बैटरी आदि सामान चुरा ले गए। सूचना पर पहुंचे सीओ राकेश श्रीवास्तव, कोतवाली निरीक्षक लव सिरोही ने मौका मुआयना कर घटना की जानकारी ली। मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम ने भी जांच की। कोतवाली निरीक्षक लव सिरोही ने बताया कि रिपोर्ट लिख ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed