फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   शाहनवाज और दो शूटरों पर इनाम घोषित

शाहनवाज और दो शूटरों पर इनाम घोषित

Mon, 10 Jun 2019 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
शाहनवाज और दो शूटरों पर इनाम घोषित
शाहनवाज और दो शूटरों पर इनाम घोषित
विज्ञापन

बिजनौर। एसपी संजीव त्यागी ने नजीबाबाद में बसपा नेता व प्रॉपर्टी डीलर हाजी अहसान व उनके भांजे शादाब की हत्या कराने वाले शातिर अपराधी शाहनवाज व हत्या करने वाले दोनों शूटर जब्बार अंसारी व दानिश पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। तीनों बदमाशों की तलाश में पुलिस ने कई जगह ताबड़तोड़ दबिश दी, लेकिन ये हाथ नहीं लगे। पुलिस ने इन बदमाशों को दबोचने के लिए जाल बिछा रखा है।

28 मई को नजीबाबाद में बसपा नेता व प्रॉपर्टी डीलर हाजी शाहनवाज व उसके भांजे शादाब की दिन दहाड़े कॉम्प्लैक्स कार्यालय में बैठने के दौरान दो शूटरों ने पिस्टल से गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड में गांव कनकपुर निवासी शातिर अपराधी शाहनवाज का नाम उभरकर आया। शाहनवाज पूर्वांचल के एक बड़े माफिया से जुड़ा है। पुलिस ने चार जून को नजीबाबाद के गांव उब्बनवाला निवासी मोहम्मद सेवन के पुत्र दानिश को दबोच लिया। दानिश ने पुलिस को बताया कि 14 मई को वह जेल से जमानत पर बाहर आया था। जलालाबाद के मोहल्ला कुरैशियान निवासी जब्बार अंसारी व कनकपुर निवासी दानिश पुत्र इरफान उससे मिलने गए थे। दोनों ने उसे बताया कि शाहनवाज हाजी अहसान की हत्या कराना चाहता है। दानिश की इस काम में मदद की जरूरत है। योजनाबद्ध तरीके से हाजी अहसान व उसके भांजे की हत्या को अंजाम दिया गया। दानिश पुत्र सेवन दोनों शूटर जब्बार अंसारी व दूसरे दानिश को हत्या करने के बाद बाइक से छोड़कर आया। पुलिस के मुताबिक दानिश व जब्बार अंसारी दोनों शाहनवाज के शूटर हैं। शाहनवाज ने इन दोनों से ही संपत्ति के विवाद में हाजी अहसान व उसके भांजे की हत्या कराई है। पुलिस ने दोनों की तलाश में कई जगह दबिश दी, पर दोनों हाथ नहीं लगे। एसपी संजीव त्यागी के मुताबिक शाहनवाज के अलावा दोनों शूटर जब्बार अंसारी व दानिश पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया है। तीनों की तलाश में पुलिस की कई टीम लगी हैं। इन बदमाशों के कई ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिश दी गई, पर ये नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed