{"_id":"5cf0211ebdec22074a6af3c8","slug":"15592410376-bijnor-news6","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
घर में चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में घुसकर कीमती सामान की चोरी
हल्दौर। गांव सुल्तानपुर आबाद में चोरों ने एक घर में घुसकर सेफ व संदूक के ताले तोड़कर करीब पांच हजार की नकदी समेत हजारों रुपये की कीमत के आभूषण समेत अन्य सामान चुरा ले गए।
गांव सुल्तानपुर आबाद निवासी राकेश कुमार का घर गांव में जंगल के पास स्थित है। गृहस्वामी ने थाने में दी तहरीर में बताया कि बुधवार की रात लोग अपने अपने कमरों में सोए थे। इसी दौरान चोर घर की चाहरदीवारी फांदकर खुले कमरे में जा घुंसे। चोर कमरे के अंदर एक अलमारी व संदूक का ताला तोड़कर करीब पांच हजार रुपये की नकदी समेत हजारों रुपये कीमत के आभूषण व अन्य सामान चुरा ले गए। परिजनों के रात्रि करीब दो बजे अचानक जागने पर चोरी की घटना का पता चला। गृहस्वामी ने रात में ही डायल 100 को फोन पर सूचना देकर घटना से अवगत कराया। पुलिस मौके पर पहुंची और चोरों की जंगल में तलाश की। लेकिन चोरों का पता न लग सका। बृहस्पतिवार की सुबह ग्रामीणों को जंगल में संदूक व उसके आसपास कुछ सामान बिखरा पड़ा मिला।