फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   गन्ना क्रय केंद्र पर तैनाती को गई थी राजपाल की हत्या

गन्ना क्रय केंद्र पर तैनाती को गई थी राजपाल की हत्या

Sun, 26 May 2019 12:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
गन्ना क्रय केंद्र पर तैनाती को गई थी राजपाल की हत्या
गन्ना क्रय केंद्र पर तैनाती के लिए की गई थी राजपाल की हत्या
विज्ञापन

बिजनौर। शेरकोट पुलिस ने गांव शाहअलीपुर निचल उर्फ मंधौरा में तीन माह पूर्व गन्ना सेंटर पर केन गार्ड की हत्या का खुलासा कर दिया है। सेंटर पर तैनाती करने के विवाद में एक व्यक्ति ने सिर में डंडा मारकर और रस्सी से गला घोंटकर केन गार्ड की हत्या की थी। पुलिस ने हत्यारोपी को दबोच लिया है।

एसपी संजीव त्यागी के मुताबिक शेरकोट थाने के गांव शाहअलीपुर निचल उर्फ मंधौरा के गन्ना क्रय केंद्र पर 17 मार्च को केन गार्ड गांव के ही राजपाल की ड्यूटी के दौरान हत्या कर दी गई थी। राजपाल के बेटे अनिल ने इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने विवेचना के दौरान शेरकोट थाने के गांव कोप्पा निवासी धर्मपाल का नाम शामिल पाया। पुलिस ने हरेवली तिराहे से धर्मपाल को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान धर्मपाल ने पुलिस को बताया कि मृतक राजपाल की तैनाती उसकी जगह की गई थी। इस बात पर उसका राजपाल से विवाद हो गया था। 17 मार्च की रात उसने राजपाल के सिर में डंडा मारकर, रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। रस्सी और डंडा वहीं खेत में फेंक दिया। केन गार्ड की तैनाती को लेकर यह हत्या की गई। एसपी ने घटना का खुलासा करने वाली टीम में शामिल शेरकोट एसओ हिमांशु चौहान, सिपाही हरिओम, ओमेंद्र सिंह, रमेश गंगवार को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed