फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   बसावनपुर में भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा खंडित

बसावनपुर में भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा खंडित

Sat, 25 May 2019 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
बसावनपुर में भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा खंडित
बसावनपुर में भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा खंडित
विज्ञापन

नहटौर। गांव बसावनपुर में भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा खंडित करने को लेकर ग्रामीणों में रोष फैल गया। कार्रवाई की मांग को लेकर अनुसूचित जाति के लोगों ने हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया। चार लोगों पर प्रतिमा खंडित करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने नामजद दो लोगों को हिरासत में ले लिया है।
गांव बसावनपुर में रविदास मंदिर परिसर में बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगी हुई है। बृहस्पतिवार रात में प्रतिमा के दाहिने हाथ को क्षतिग्रस्त करते हुए खंडित कर दिया। शुक्रवार की सुबह लोगों को प्रतिमा खंडित होने का पता चलने पर रोष फैल गया। दर्जनों लोगों ने महिलाओं के साथ मंदिर परिसर में कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करना शुरू कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। ग्रामीणों ने मंदिर परिसर के पास रहने वाले पाल बिरादरी के चार लोगों पर मूर्ति खंडित करने का आरोप लगाया। ग्रामीण चेतन सिंह, ऋषिपाल सिंह, श्याम सिंह, नीरज, श्रवण कुमार, जय सिंह आदि की शिकायत पर पुलिस ने विनीत, महीपाल, बाबू व रिश्तेदार गांव सेढ़ा निवासी मितान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए विनीत व महीपाल को हिरासत में लिया है। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। कोतवाल जीत सिंह का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है । वहीं भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष रोहित सागर, अभय कुमार, अस्मित, विजेंद्र गौतम, बांबी, लोकेश सागर ने गांव पहुंचकर जानकारी ली।
विज्ञापन

गांव से हटाने का रचा जा रहा षड्यंत्र
गांव बसावनपुर अनुसूचित जाति बाहुल्य गांव है। इनके अलावा सैनी, पाल व बढ़ई लोगों के कुछ घर हैं। पाल बिरादरी के लोगों का कहना है कि उनके घर मंदिर परिसर के पास है, इसलिए उन पर आरोप लगाया गया है। महीपाल का कहना है कि उन्हें गांव से भगाने के लिए षड्यंत्र रचा गया है। हमें गांव से घरबार बेचकर जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed