{"_id":"5bd2158fbdec226999176be9","slug":"151540494735-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान कैशियर से लूटपाट करने वाले बदमाशो को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान कैशियर से लूटपाट करने वाले बदमाशो को दबोचा
Updated Fri, 26 Oct 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाश दबोचे
बिजनौर। पुलिस ने रामा पेपर मिल के कैशियर के साथ लूटपाट करने वाले तीन बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान दबोचा है। बदमाश एक ज्वैलर्स की दुकान में चोरी की योजना बन रहे थे। बदमाशों से चोरी की बाइक, लूट की रकम और तमंचे बरामद हुए हैं।
एसपी सिटी डा. दिनेश सिंह के मुताबिक 20 सितंबर को किरतुपर थाने के गांव भोगपुर निवासी रामा पेपर मिल के कैशियर भूपेंद्र कुमार को बाइक सवार बदमाशों ने बिजनौर के एक बैंक से रुपये निकालकर किरतपुर वापस जाते समय गांव पेद्दा के पास बाइक को ओवरटेक कर दो लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया था। बैग में रजिस्टर, डायरी व बैंक ड्राफ्ट भी था। शहर कोतवाली पुलिस ने बुधवार की रात हेमराज कालोनी के रास्ते पर स्थित ट्यूबवेल पर संत ज्वैलर्स की दुकान मेें चोरी की योजना बना रहे तीन बदमाशों को घेर लिया। बदमाशों ने पुलिस पर गोली चला दी दी। पुलिस ने घेराबंदी करके तीन बदमाशाें को दबोच लिया। पकड़े गए बदमाशों में मंडावर थाने के गांव रायपुर बेरीसाल निवासी सुमित उर्फ बिल्लू, किरतपुर थाने के गांव गाजीपुर निवासी अंकित व नांगल थाने के गांव जालुपर निवासी केशव हैं। पकड़े गए बदमाश सुमित ने पुलिस को बताया कि 20 सितंबर को उन्होंने मंडावर थाने के गांव करौली निवासी साथी रोहन के साथ मिलकर गांव पेद्दा के पास कैशियर भूपेंद्र कुमार से लूटपाट की थी। रुपये आपस में बांटकर बैग कागजों समेत फेंक दिया था। उसके हिस्से में एक लाख रुपये आए थे। 40 हजार रुपये आवास विकास में उसके किराए के मकान से बरामद हुए। लूट में शामिल रोहन जेल में बंद है। गांव गंधेली से अंकित, केशव व रोहन ने एक बाइक चोरी की थी। 20 अक्टूबर को मंडावली थाने के गांव नवादा में रामलीला में नृत्य करने आई डांसर के साथ छेड़खानी की। गांववालों से घिरने पर मंडावली थाने के जसपुर निवासी प्रिंस व रोहन ने तमंचे से गोली चला दी थी। पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। इनके अलावा पुलिस ने बिजनौर की कांशीराम कालोनी निवासी मो. सिकंदर, अशरफ उर्फ रभोला, व विकास उर्फ भोला को एक तमंचे व दो चाकू के साथ दबोचा है। तीनों चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। बदमाशों को पकड़ने वाली टीम में शहर कोतवाल बिजेंद्र पाल राणा, दरोगा राजकुमार, स्वाट टीम के दरोगा राजीव तोमर समेत पूरी टीम शामिल रही।