{"_id":"5bcb7868bdec226933276d05","slug":"151540061288-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परच्यून की दुकान से दस हजार की नकदी सहित सामान चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परच्यून की दुकान से दस हजार की नकदी सहित सामान चोरी
Updated Sun, 21 Oct 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
परचून की दुकान में चोरी
रेहड़। चोर केहरीपुर के जंगल में गुरुद्वारे के सामने रखे परचून के खोखे से हजारों की नकदी सहित बीस हजार के सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। केहरीपुर जंगल निवासी सादा सिंह पुत्र जीत सिंह ने बताया कि उसके गुरुद्वारे के सामने परचून की दुकान है। दुकान में करीब 20 हजार का था। वहीं, दस हजार की नकदी भी गल्ले में रखी हुई थी। शुक्रवार रात चोर खोखा तोड़कर दुकान का सामान सहित दस हजार की नकदी निकालकर ले गए। घटना का पता सवेरे लगा। जब वह दुकान खोलने आया तो खोखा टूूटा पड़ा था। सामान इधर उधर बिखरा था। दुकान में चोरी हुई देख उसके होश उड़ गए। उसने दस हजार दीपावली पर मिठाई का सामान बनाने के लिए रखे थे। पीड़ित ने पुलिस से जांच कर घटना का खुलासा करने की मांग की है। उधर, एसओ आशीष तोमर का कहना है मामले में जांच कर कड़ी कार्रवाई होगी।