{"_id":"5bb652fb867a5528df55cabf","slug":"151538675451-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाटरी लगने का झांसा देकर 45 हजार ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लाटरी लगने का झांसा देकर 45 हजार ठगे
Updated Thu, 04 Oct 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाटरी का झांसा देकर 45 हजार ठगे
राजा का ताजपुर। एक व्यक्ति को 25 लाख रुपये की लाटरी लगने का झांसा देकर 45 हजार ठग लिए। राजा का ताजपुर निवासी धर्मपाल के मोबाइल पर फोन आया कि उसकी मोबाइल कंपनी द्वारा 25 लाख की लाटरी लगी है। फोन कॉल पर विश्वास कर धर्मपाल ने पेेंमेंट लेने के लिए मालूम किया तो फोन करने वाले ने उससे बैंक खाते व पहचान का प्रमाण पत्र के साथ ही एक खाते में टैक्स के नाम पर 16 हजार डालने को कहा। धर्मपाल ने उसके बताए खाते में रुपये डालने के बाद फिर संपर्क किया तो उससे तीस हजार और डालने को कहा गया। उसने दूसरी बार भी खाते में रुपये जमा करा दिए। तीसरी बार 20 हजार और डालने को कहने पर धर्मपाल को शक हुआ तो उसने गहराई से पूछताछ की, जिसके बाद फोन करने वाले ने अपना नंबर बंद कर दिया। फोन बंद होने पर धर्मपाल को ठगे जाने का एहसास हुआ।