{"_id":"5bae7cdf867a5501a176543a","slug":"151538161887-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग किशोरी का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग किशोरी का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया
Updated Sat, 29 Sep 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म
नींदडू़। कुछ युवकों ने नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। किशोरी कई दिन पहले अस्पताल के सामने बेहोशी की अवस्था में पड़ी मिली।
थाना क्षेत्र के ग्राम निवासी व्यक्ति ने धामपुर कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि शुभम और राम नामक नामक दो युवक मोबाइल पर उसकी नाबालिग पुत्री के साथ मोबाइल पर अश्लील बातें करते थे। पुत्री द्वारा शिकायत करने के बावजूद वह बदनामी के डर से खामोश रहा। 22 सितंबर की सुबह करीब पांच बजे उसकी पुत्री भैंस को चारा डालने के लिए पशु शाला जा रही थी। पशुशाला के बाहर स्कूटी पर शुभम और राम आए। इस बीच उन्होंने उसकी पुत्री का अपहरण कर साथ ले गए। मार्ग में उसे नशीला पदार्थ सुंघाया गया। उन्होंने नगीना में स्कूटी खड़ी की तथा चाकू व तमंचे से डरा धमका कर जान से मारने की धमकी देते हुए बस में हरिद्वार ले गए। दोनों आरोपियों के साथ कई अन्य लोगों ने उसकी पुत्री के साथ कई दिन तक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसकी पिटाई भी की गई। 25 सितंबर को सुबह ग्यारह बजे वे उसकी पुत्री को घायल अवस्था में धामपुर में एक अस्पताल के सामने बेहोश अवस्था में छोड़कर फरार हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस और परिजन पीड़िता को धामपुर कोतवाली में ले आए। नाबालिग को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। किशोरी ने होश आने पर आपबीती सुनाई।