{"_id":"5b5385104f1c1b3e748b65cf","slug":"151532200208-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे की संदिग्ध परिस्थिति में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चे की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
Updated Sun, 22 Jul 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली देहात। गांव सराय डडुम्बर में दो वर्षीय बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बच्चे के पिता ने पत्नी और उसके मायके वालों पर पुत्र की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया।
गांव सराय डडुम्बर निवासी रू खसाना का निकाह कोतवाली बिजनौर शहर के गांव भोगन वाला निवासी नौशाद के साथ हुआ था। विवाद के चलते छह माह से रू खसाना मायके में अपने बच्चों के साथ रह रही है। रुखसाना चार दिन पूर्व जनपद मुजफ्फरनगर के गांव कम्हेडा निवासी रुकबीना के घर बच्चों के साथ मेहमानदारी करने चली गई। शुक्रवार की देर शाम रुखसाना के दो वर्षीय पुत्र हमजा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस पर रू खसाना बच्चे के शव को लेकर मायके में सराय डडुम्बर आई गई। नौशाद ने कोतवाली शहर में सूचना दी कि उसके बच्चे हमजा की पत्नी रू खसाना व उसके मायके वालों ने हत्या कर दी। सूचना पर थाना कोतवाली देहात पुलिस ने गांव सराय डडुम्बर पहुंचकर मृतक बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया है। नाना अब्दुल समी से भी इस संबंध में जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल परिजन बीमारी से बच्चे की मौत होना बता रहे हैं।