फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   अपहरण कर किशोरी से गैंगरेप

अपहरण कर किशोरी से गैंगरेप

Wed, 08 Aug 2018 12:58 AM IST
Updated Wed, 08 Aug 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
अपहरण कर किशोरी से गैंगरेप
कैराना। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सोमवार रात दो युवकों ने सोती हुई किशोरी को अगवा कर लिया और खेत में ले जाकर गैंगरेप करने के बाद फरार हो गए। पीड़िता मंगलवार सुबह खेत में बदहवास हालत में पड़ी मिली। पीड़िता के परिजनों की तरफ से दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार की रात उसकी 16 वर्षीय लड़की अपने छोटे भाई बहनों के साथ कमरे में सो रही थी जबकि वह और उसकी पत्नी मकान की प्रथम मंजिल पर सो रहे थे। सोमवार की रात किशोरी के अपनी चारपाई पर नहीं मिली तो परिवार के लोग उसे तलाशने में लग गए। मंगलवार की अल सुबह करीब चार बजे किशोरी बदहवाश हालत में एक ग्रामीण के खेत में पड़ी मिली। किशोरी ने परिजनों को बताया कि रात करीब 12 बजे दो युवक वहां पहुंचे तथा उसे अगवा करके अपने खेत पर ले गए। वहां दोनों युवकों ने डरा धमका कर उसके साथ दुराचार किया। इसके बाद परिजन किशोरी को साथ लेकर कैराना कोतवाली पहुंचे।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर आसिफ निवासी बधुपुरा और सोनू निवासी मन्ना माजरा के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़िता को डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed