{"_id":"5acd0d234f1c1b1c3d8b469a","slug":"151523387683-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"200 पेटी शराब डकार गई कोतवाली पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
200 पेटी शराब डकार गई कोतवाली पुलिस
Updated Wed, 11 Apr 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
200 पेटी शराब डकार गई कोतवाली पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
बिजनौर।
शहर कोतवाली पुलिस पकड़ी गई लाखों रुपये की शराब को डकार गई है। बिजनौर पुलिस इस शराब को पकड़ने की वाहवाही लूट रही है। ट्रक से 800 पेटी से ज्यादा शराब बरामद हुई, लेकिन 617 पेटी ही दर्शाई गई हैं। जबकि हकीकत यह है कि यह शराब उत्तराखंड की देहरादून पुलिस की बदौलत पकड़ी गई है। शराब के मामले में ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
जिले में अवैध शराब का कारोबार पहले से चलता आ रहा है। गैर राज्यों की शराब को सस्ते दामों पर लाकर जिले में बेचा जाता है। सोमवार को एक ट्रक में लादकर शराब लाई जा रही थी। सूत्रों के मुताबिक उत्तराखंड की देहरादून पुलिस एक लूटी गई कार को बरामद करने के सिलसिले में बैराज रोड पर सक्रिय थी। शराब तस्करों ने देहरादून की पुलिस को देखकर सोचा कि पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। पुलिस को देख वह ट्रक को माउंट लिट्रा स्कूल के पास छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली तो उसमें अवैध शराब का जखीरा मिला। शहर कोतवाली पुलिस को इस बात की सूचना दी गई।
शहर कोतवाली पुलिस शराब पकड़ने की वाहवाही लूटती रही। शहर कोतवाली पुलिस के मुताबिक कोई तस्कर तो नहीं मिला पर ट्रक से लाखों रुपये कीमत की 617 पेटी शराब मिली है। भरोसेमंद सूत्रों के मुताबिक शहर कोतवाली पुलिस शहर कोतवाली पुलिस बरामद की गई लाखों रुपये कीमत की शराब को डकार गई है। ट्रक से 800 से ज्यादा पेटी बरामद हुई थी। ट्रक के अंदर महंगी शराब भी थी। पुलिस बाकी शराब को डकार गई। पुलिस ने शराब कौन तस्कर ला रहे थे यह पता लगाना भी गवारा नहीं समझा। शहर कोतवाल फतेह सिंह के मुताबिक शराब डकारने की बात गलत है। जितनी शराब ट्रक से मिली उसे ही पकड़ी हुई दर्शाया गया है। जो लोग शराब गायब करने की बात कह रहे हैं वह गलत है।