फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   दो पक्षों के विवाद में पथराव हुआ

दो पक्षों के विवाद में पथराव हुआ

Thu, 05 Apr 2018 12:05 AM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
दो पक्षों के विवाद में पथराव हुआ
दो पक्षों में पथराव, दूल्हे सहित पांच घायल
विज्ञापन

नहटौर (बिजनौर)। विवाह समारोह में दो किशोरों के बीच मामूली विवाद के बाद दो पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। लाठी डंडे चलने के बाद जमकर पथराव हुआ। जिससे मोहल्ले में अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने लाठी फटकारते हुए लोगों को खदेड़ा। विवाद में दूल्हा सहित दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए।

मोहल्ला कस्बा निवासी अब्दुल सलाम के पुत्र दानिश का मंगलवार रात मढ़ें का कार्यक्रम चल रहा था। गली में आने जाने के दौरान दो किशोर आपस में टकरा गए। इसके बाद विवाद बढ़ता चला गया। दोनों पक्षों के लोग एकत्रित हो गए। देखते ही देखते लाठी डंडे चलने लगे। मकानों की छतों से दोनों पक्ष के लोग पथराव करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाठी फटकारते हुए लोगों को खदेड़ा। विवाद में दानिश, फैजान, कफील व दूसरे पक्ष के नफीस, शाहवेज घायल हो गए। पुलिस कई लोगों को पकड़कर थाने ले आई। दोनों पक्षों में समझौता होने पर पुलिस ने पकड़े गए लोगों को छोड़ा। एसएसआई मदन मोहन चतुर्वेदी का कहना है कि दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed