{"_id":"5a5e42464f1c1b76268b4a57","slug":"151516126790-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ को पत्र भेजकर की कार्रवाई की मांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीएमओ को पत्र भेजकर की कार्रवाई की मांग
Updated Tue, 16 Jan 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएचसी प्रभारी को मिली जान से मारने की धमकी
नजीबाबाद (बिजनौर)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. संदीप कुमार ने सीएमओ को पत्र भेजकर बताया कि वार्ड ब्वाय अवधेेश शुक्ला ने स्वास्थ्य विभाग में एलएचवी पद पर कार्यरत अपनी पत्नी राजबाला के लिए 15 जनवरी को अवकाश देने का दबाव बनाया। यह कहने पर कि सघन इंद्रधनुष अभियान के चलते अवकाश दे पाना संभव नहीं है, वार्ड ब्वाय ने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के सामने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और उनका फोन मेज पर पटका। प्रभारी चिकित्साधिकारी का आरोप है कि वार्ड ब्वाय ने उनके और स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों के प्रति अपशब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित चिकित्साधिकारी ने शिकायत की जांच कर कार्रवाई करने की सीएमओ से मांग की।