फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   चीनी मिल से चोरी चीनी से लदा ट्रक पकड़ा, दो गिरफ्तार

चीनी मिल से चोरी चीनी से लदा ट्रक पकड़ा, दो गिरफ्तार

Wed, 18 Oct 2017 01:02 AM IST
Updated Wed, 18 Oct 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
चीनी मिल से चोरी चीनी से लदा ट्रक पकड़ा, दो गिरफ्तार
हापुड़, हाथरस, मथुरा के ध्यानार्थ......
विज्ञापन

चीनी मिल से चोरी की चीनी से लदा ट्रक पकड़ा, दो गिरफ्तार
थाना बछरायूं क्षेत्र से गायब 320 बोरे चीनी से भरा 10 टायरा ट्रक बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा।
थाना बछरायूं पुलिस ने चीनी मिल से चोरी हुआ चीनी से लदा ट्रक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता के दौरान खुलासा किया।

विजय कुमार सिंघल पुत्र श्री विनोद कुमार सिंघल निवासी शिवाजीगंज जिला मुरैना मध्यप्रदेश ने थाना बछरायूं पुलिस को जानकारी दी थी कि वेव इंडस्ट्रीज प्रा.लि. मलेशिया थाना बछरायूं से ट्रक नंबर यूपी 80-बीजे-8748 से 320 चीनी के बोरे ट्रक में भरवाकर मैसर्स बीएस ट्रेडर्स मुरैना मध्य प्रदेेेश के लिए भेजा गया था। लेकिन ट्रक का चालक चीनी के बोरे से लदा ट्रक लेकर फरार हो गया। इस मामले में थाना बछरायूं पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने घटना के खुलासे के लिए टीमों का गठन किया। गठित टीमों द्वारा घटना के खुलासे के लिए जनपद अमरोहा एवं आस पास के जनपदों में ट्रक को तलाश किया। इसके चलते पुलिस ने मंगलवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग-24 पुराना बस अड्डा गजरौला के पास से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 320 बोरे चीनी व घटना में प्रयुक्त 10 टायरा ट्रक बरामद कर लिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि धर्मेंद्र उर्फ रामू निवासी ग्राम नंगला बेहरू थाना सादाबाद जिला हाथरस और विनेाद कुमार निवासी ग्राम धर्मपुरा थाना फरह जनपद मथुरा को गिरफ्तार किया है। इन लोगों ने ट्रक छुपा कर रखा था। हापुड़ चीनी बेचने जाते समय धरे गए। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार नागर, उप निरीक्षक संजीव बालियान, ऋषिपाल सिंह, राजीव कुमार शर्मा प्रभारी साईबर सैल/विशेष टीम, उप निरीक्षक उदयप्रताप पुलिस ऑफिस अमरोहा, कांस्टेबिल गौरव कुमार, विमल कुमार, प्रदीप कुमार, योगेश कुमार, विजय शर्मा, विवेक कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन

-फोटो 27
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed