{"_id":"596a65b74f1c1bf32f8b4938","slug":"151500145079-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठगी करने वाले को पकड़ा, पुलिस को सौंपा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ठगी करने वाले को पकड़ा, पुलिस को सौंपा
Updated Sun, 16 Jul 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश में नौकरी के नाम पर ठगने वाला एजेंट पुलिस को सौंपा
हल्दौर (बिजनौर)। विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक एजेंट ने कबूतरबाजी करते हुए कस्बा झालू के कई लोगों से लाखों रुपये ठग ली। नौकरी न लगने पर पीड़ितों ने एजेंट को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
कस्बे के वरीश अहमद, शाहरुख व चमन सिंह का आरोप है कि एक एजेंट सलीम अहमद ने विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर कई युवकों से लाखों रुपये लिए थे। करीब एक साल बीत जाने पर भी नौकरी नहीं लगने पर युवकों ने एजेंट से रुपये मांगे तो एजेंट ने देने से मना कर दिया। पीड़ित युवकों ने शनिवार को एजेंट को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश मिश्र का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। एजेंट के और साथियों की भी तलाश की जा रही है। पुलिस पूछताछ में एजेंट ने बताया कि उसने अपने मवाना के साथी को रुपये दिए थे।