फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   हत्या में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना के आदेश

हत्या में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना के आदेश

Mon, 05 Jun 2017 11:03 PM IST
Updated Mon, 05 Jun 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
हत्या में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना के आदेश
हत्या में रिपोर्ट दर्ज कर
विज्ञापन

विवेचना के आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
बिजनौर।
सीजेएम प्रमोद कुमार गंगवार ने एक युवक का शव मिलने के मामले में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना के आदेश नगीना देहात पुलिस को दिए हैं।
थाना नगीना देहात के गांव खुशहालपुर निवासी चमन ने सीजेएम न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में कहा था कि उसके पुत्र जय कुमार को 16 अप्रैल 2017 को गांव के ही सुभाष, थम्मन घर से बात करने के बहाने ले गए थे। जय कुमार घर नहीं लौटा तो उसने सुभाष, थम्मन व उंनके साथियों से पता किया। इस पर वे लोग फरार हो गए। अगले दिन एक पत्रकार ने उसे एक फोटो दिखाया कि यह लाश मिली है। उस फोटो के आधार पर पीएम हाउस जाकर उसने पुत्र को पहचाना। उसके शरीर में चोटें थीं। चमन ने प्रार्थना पत्र में यह भी कहा है कि थम्मन को शक था कि उसकी पुत्री से जय कुमार के संबंध हैं। उसने जय कुमार को मारने की धमकी दी थी। इस घटना के बाद सुभाष, थम्मन व उनके साथी गांव में कह रहे हैं कि उन्होंने जय कुमार का इलाज कर दिया है। सीजेएम ने प्रार्थना पत्र के आधार पर सुभाष, थम्मन, अंकित व ओमपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed