फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   मकान के ताले तोड़कर दो लाख की नगदी व लाखों के जेवर चोरी

मकान के ताले तोड़कर दो लाख की नगदी व लाखों के जेवर चोरी

Wed, 03 Apr 2019 09:57 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 03 Apr 2019 09:57 AM IST
विज्ञापन
मकान के ताले तोड़कर दो लाख की नगदी व लाखों के जेवर चोरी
चोरों ने की चोरी - फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र में चोरी की घटना थमने का नाम नहीं ले रही है। मोहल्ला चिम्मन में एक मकान के ताले तोड़कर चोर करीब दो लाख की नगदी व पांच लाख से अधिक कीमत के सोने चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन


मोहल्ला चिम्मन निवासी किशन सिंह सैनी ने बताया कि सोमवार को वे अपने दोस्त के साथ किसी काम से बाहर गए थे। उनका बेटा नितिन परिवार के साथ स्योहारा क्षेत्र के गांव खानपुर में अपनी रिश्तेदारी में गया था। मकान का ताला लगा हुआ था। मंगलवार की सुबह जब किशन घर आए तो मकान के ताले टूटे हुए देख हक्काबक्का रह गए।

विज्ञापन

सोमवार रात को चोर मकान के मेन गेट का ताला तोड़कर मकान में घुस गए तथा कमरे व सेफ का ताला तोड़ लिया। नितिन ने बताया कि चोर सेफ में रखे करीब दो लाख की नगदी व रखे सोने की चार अंगूठी, राजस्थानी सोने का टीका, चार सोने की चूड़ियां, सोने की चेन, कानों के कुंडल, सोने की नथ, दो गले के हार आदि करीब पांच लाख कीमत के जेवर लेकर फरार हो गए। पुलिस को तहरीर दे दी गई है। पुलिस ने मौका मुआयना किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed