{"_id":"5c3a2d39bdec22734a6fd1ae","slug":"141547316537-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईख के खेत में मिला व्यक्ति का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडावर। गांव शहवाजपुर व पदमपुर के बीच स्थित ईंट भट्टे के पास शहवाजपुर निवासी जागन सिंह के गन्ने के खेत में करीब 40 वर्षीय एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। किसानों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सीओ सिटी महेश कुमार और थाना प्रभारी अंशुमाली भारती ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की। पुलिस ने शव की शनाख्त कराने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। थाना प्रभारी के मुताबिक व्यक्ति के दाहिने हाथ पर ओम राम व बाएं हाथ पर बिच्छू की आकृति गुदी हुई है। तोते जैसे रंग की शर्ट, काली जैकेट व सफेद रंग की पैंट पहन रखी है। शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला है। मौत का कारण जानने के लिए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।