{"_id":"5b16f1004f1c1bc96b8b48ff","slug":"141528230144-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोया में दिनदहाड़े डाक्टर के घर चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जोया में दिनदहाड़े डाक्टर के घर चोरी
Updated Wed, 06 Jun 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में चोर बेखौफ हो गए है। जोया में मंगलवार को दिनदहाड़े सोत नदी के किनारे बने अपार्टमेंट में डाक्टर के फ्लेट में चोरों ने हाथ साफ कर दिया। जोर फ्लेट का ताला खोलकर घर मेें घुस गए। छत्तीस हजार नगदी और जेवर सहित साढ़े चार लाख का सामान उठा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मौका मुआयना किया। वहीं डाक्टर ने थाने में तहरीर दे दी है। दो दिन पहले शहर में दिनदहाड़े चोरी हुई थी।
डा. रूप सिंह जिला अस्पताल में होम्योपैथिक चिकित्सक के पद पर तैनात है। मंगलवार को वह ड्यूटी करने अस्पताल आ गए थे। जबकि घर पर पत्नी राजेश्वरी देवी और पोता मयंक थे। बाद में राजेश्वरी देवी पोते को लेकर अपने गांव असमोली थानाक्षेत्र के सैदपुर मंगू चली गई। फ्लेट की चाबी चौकीदार को देकर चली गई। दोपहर में अस्पताल से ड्यूटी करके डा. रूप सिंह घर लौटे तो दरवाजा खुला था। साथ ही कमरे का सामान अस्त व्यस्त था। अलमारी खुली थी। डाक्टर के मुताबिक अलमारी में रखी छत्तीस हजार नगदी और जेवर सहित करीब साढ़े चार लाख का सामान चोर उठा ले गए। चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरा का मौका मुआयना किया। बाद में डाक्टर ने थाने में तहरीर दी।