{"_id":"5ae0c1c94f1c1b9f098b68ce","slug":"141524679113-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा देकर लौटते छात्र से मारपीट हुई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परीक्षा देकर लौटते छात्र से मारपीट हुई
Updated Wed, 25 Apr 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
परीक्षा देकर लौट रहे छात्र को पीटा
कोतवाली देहात। कोतवाली बिजनौर रोड पर वान नदी के पुल के पास स्थित कॉलेज से परीक्षा देख कर लौट रहे एक छात्र को चार-पांच युवकों ने पीटकर घायल कर दिया। क्षेत्र के गांव महेश्वरी जट निवासी विशाल कुमार पुत्र महेंद्र पाल शर्मा वान नदी के पुल के पास स्थित विनायक कॉलेज में बीए तृतीय वर्ष का छात्र है। विशाल शाम के समय तृतीय पारी में परीक्षा देकर घर लौट रहा था। जैसे ही वह कॉलेज से कुछ दूर बान के पुल पर पहुंचा तो चार पांच छात्रों ने उसे लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। घायल छात्र को राहगीर और उसके परिजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोतवाली पर लेकर पहुंचे, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल छात्र के पिता महेंद्र पाल शर्मा ने शिवकुमार समेत चार-पांच साथियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करा दी है।