फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   रिमांड पर लिया, नहीं बरामद हुआ मोबाइल

रिमांड पर लिया, नहीं बरामद हुआ मोबाइल

Sat, 31 Mar 2018 12:28 AM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
रिमांड पर लिया, नहीं बरामद हुआ मोबाइल
कोतवाली देहात। पुलिस ने चाचा की हत्या में आरोपित भतीजे को रिमांड पर लेकर उसके मोबाइल की बरामदगी के लिए कई जगहों पर दबिश दी लेकिन पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली ।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव मानपुर निवासी चंद्रपाल विगत 11 फरवरी को संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया था। उसके बड़े भाई हुकम सिंह ने 15 फरवरी को उसकी गुमशुदगी थाना कोतवाली देहात में दर्ज कराई। विगत 22 फरवरी को हुकम सिंह शव गांव से दो सौ मीटर दूर जगत सिंह के जंगल के पास नहर की पटरी पर बनी हौज में पड़ा मिला था । पुलिस ने शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था । पुलिस ने चंद्रपाल की पत्नी विमला की तहरीर पर मृतक के बड़े भाई हुकुम सिंह उसके पुत्र सोनू व मृतक की बहन मुन्नी समेत पांच लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज करा दिया । पुलिस ने विगत 11 मार्च को नामजद आरोपित हुकुम सिंह को गिरफ्तार कर चालान कर दिया था जबकि नामजद मृतक के भतीजे विजेंदर और उर्फ सोनू ने 16 मार्च को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली देहात पुलिस ने कोर्ट में सोनू को रिमांड पर लेकर मृतक के मोबाइल बरामद के लिए आवेदन किया। इस को कोर्ट ने मंजूर करते हुए शुक्रवार को नामजद आरोपित विजेंद्र उर्फ सोनू को रिमांड पर थाना कोतवाली देहात पुलिस को दे दिया। पुलिस ने मृतक चंद्रपाल के मोबाइल की बरामदगी के लिए उसके बताए कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी लेकिन पुलिस को मृतक का मोबाइल बरामद नहीं हुआ ।पुलिस ने रिमांड की अवधि पूरी होने के बाद विजेंद्र को सक्षम न्यायालय में पेश कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed