फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ तीन को दबोचा, चालान

पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ तीन को दबोचा, चालान

Thu, 15 Feb 2018 12:29 AM IST
Updated Thu, 15 Feb 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ तीन को दबोचा, चालान
धामपुर। पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ तीन बदमाशों को पकड़ा है। इन बदमाशों में से एक पर गैंगस्टर लगी है। वह कुछ दिनों पहले जेल से जमानत पर रिहा होकर आया था। पकड़े गए बदमाशों ने कई घटनाओं में लिप्त होना स्वीकार किया है। पुलिस ने तीनों का चालान कर दिया है।
विज्ञापन

कोतवाल राजेश चौहान ने बताया कि मंगलवार रात जब पुलिस गश्त पर थी तो सूचना मिली कि कुछ बदमाश चोरी की एक बाइक नगीना में बेचने लेकर जा रहे हैं। पुलिस ने इन बदमाशों को नगीना मार्ग स्थित ईदगाह के पास रोक लिया। बदमाशों ने बाइक को छोड़ कर भागने की कोशिश की, पर पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाशों में शाहनवाज उर्फ शानू पुत्र खुर्शीद निवासी महल सराय, विकास उर्फ चिकना पुत्र मुकेश चौहान टीचर्स कालोनी धामपुर व सारिक पुत्र शकील निवासी पुराना धामपुर शामिल है। इन बदमाशों को गिरफ्तार करने के बाद जब पुलिस ने पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि इस बाइक को उन्होंने 11 फरवरी को ओम फार्म हाउस से चुराया था, जिसे अब वह बेचने के लिए लेकर नगीना जा रहे थे। कोतवाल ने बताया कि बदमाशों से बरामद हुई चोरी की बाइक धामपुर निवासी एवं आरएसएस के नगर संघ चालक अनिल ग्रोवर की थी। जिन्हें सूचना दे दी है। पुलिस ने बताया कि पकड़ में आए इन बदमाशों में से दो विकास और सारिक ने बताया कि इस घटना से पहले उनके द्वारा 4 फरवरी को बड़ी मंडी में भाजपा के नगराध्यक्ष पुरुषोत्तम अग्रवाल की सभासद पत्नी रुक्मिणी से लूट का प्रयास किया गया था। पुलिस ने तीनों के पास से एक-एक चाकू बरामद किया है। बकौल कोतवाल शाहनवाज उर्फ शानू धामपुर का गैंगस्टर का सरगना है। जिसे कुछ दिनों पहले गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। जमानत से हाल में ही रिहा होकर आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed