{"_id":"5a66374b4f1c1b8c268b5e17","slug":"141516648267-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक का शव रेलवे ट्रेक पर मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक का शव रेलवे ट्रेक पर मिला
Updated Tue, 23 Jan 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिला
नगीना। नगीना-नहटौर मार्ग स्थित रेलवे फाटक के पास एक 20 वर्षीय युवक का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। युवक के भाई का आरोप है कि उसके भाई की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंका गया है।
कार्यवाहक थाना प्रभारी सीबी सिंह ने बताया कि रविवार रात नगीना रेलवे स्टेशन मास्टर की सूचना पर नगीना-नहटौर मार्ग स्थित रेलवे फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर पड़े एक युवक के शव को कब्जे में लिया। युवक के पास से मिले आधार कार्ड से उसके गांव धर्मशानंगली में परिजनों को जानकारी दी गई। मौके पर पहुंचे पिता शौनाथ सिंह, भाई भूपेंद्र ने अपने भाई जौनी कुमार 20 वर्ष के रूप में उसकी पहचान की। रात में ही भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया। उधर, युवक के भाई धर्मेंद्र का आरोप है कि दो दिन पहले शुक्रवार को उसका भाई दिल्ली से गांव आया था। रविवार की रात में पड़ोस में आयोजित कार्यक्रम में डीजे बज रहा था। उसका भाई घर पर था तभी उसके भाई पर किसी का फोन आया। जिसके बाद वह किसी कुछ भी बताए बिना घर से चला गया। पुलिस के अनुसार युवक के बाएं पैर और सिर में गहरी चोट के निशान हैं। इस मामले में पुलिस का कहना है कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।