फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   बदमाशों ने कपड़ा व्यापारी को लूटा

बदमाशों ने कपड़ा व्यापारी को लूटा

Wed, 17 Jan 2018 12:22 AM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने कपड़ा व्यापारी को लूटा
कपड़ा व्यापारी को लूटा
विज्ञापन

नूरपुर/शिवाला कलां (बिजनौर)। सोमवार की देर शाम एक कपड़ा व्यापारी से बाइक सवार दो बदमाश शस्त्रों के बल पर दो हजार रूपये व कपड़ा लूटकर फरार हो गए। पीड़ित व्यापारी ने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है।

जनपद अमरोहा के नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के गांव बीलना निवासी सतपाल सिंह साइकिल से गांव-गांव कपड़ा बेचने का काम करता है। सोमवार की शाम करीब पांच बजे वह गांव युसुफा में कपड़े की फेरी कर वापस लौट रहा था। जैसे ही वह युसुफा और इस्माईलपुर के बीच पहुंचा तो बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने उसे रोक लिया तथा तमंचा दिखाकर उससे 22 सौ रुपये, मोबाइल व करीब 10 हजार रुपये का कपड़ा लूट लिया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश इस्माईलपुर की ओर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद सतपाल ने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। पीड़ित कपड़ा व्यापारी ने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है। थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने तहरीर मिलने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed