{"_id":"59c6a9104f1c1b91688b6361","slug":"141506191632-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिका की जीने से गिरकर मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बालिका की जीने से गिरकर मौत
Updated Sun, 24 Sep 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्दौर। मोहल्ला रईसान में एक 11 वर्षीय बालिका की जीने से फिसलकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए बिजनौर भिजवाया। मामले की जांच शुरू कर दी।
मोहल्ला रईसान निवासी दिनेश सैनी की 11 वर्षीय पुत्री अंजलि सैनी शुक्रवार की रात करीब दस बजे अपने घर पर थी। पिता के अनुसार वह अपने मकान की छत पर जीने पर चढ़ रही थी। उसका पिता भी उसके साथ था। अचानक अंजलि का पैर जीने की सीढ़ियों से फिसल गया। बालिका गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गई। उसके परिजन उसे उपचार के लिए नगर के एक निजी चिकित्सक के पास ले गये। जहां उसे चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बच्ची के मौत को संदिग्ध मानते हुए उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर चिकित्सालय भिजवाया। मृतक बच्ची के पिता अपनी पुत्री के जीने फिसलकर उसकी मौत होने के संबंध में पुलिस को तहरीर देकर अवगत कराया। पुलिस के अनुसार मृतका का पिता शराब पीने का आदी है। उधर, कार्यवाहक एसओ राम सिंह का कहना है कि बच्ची की मौत संदिग्ध अवस्था में होने की आशंका जताई जा रही है। पीएम रिपोर्ट में मामले का पर्दाफाश होगा।