{"_id":"59627b9a4f1c1b842e8b46ad","slug":"141499626394-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों ने लिखा, उत्पीड़कन के कारण दुकान बिकाऊ हैं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यापारियों ने लिखा, उत्पीड़कन के कारण दुकान बिकाऊ हैं
Updated Mon, 10 Jul 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापारियों ने लिखा, उत्पीड़न के कारण दुकान बिकाऊ है
बिजनौर। अनाज मंडी के सामने सुबह आढ़त लगने का मामला तूल पकड़ गया है। दुकानों के सामने आढ़त लगने के विरोध में दुकानदारों ने ‘उत्पीड़न के कारण दुकान बिकाऊ है’ लिख दिया है। हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष नीरज विश्रोई ने भी अपनी दुकान के आगे ‘बिकाऊ है’ लिख दिया है। मामला चर्चा का विषय बना है।
मंडी समिति भवन न होने के कारण अनाज मंडी में ही हर सुबह दुकानों के बाहर फड़ लगाकर सब्जी व फल बेचे जाते हैं। दुकानदार इसका विरोध करते आ रहे हैं। इस बात को लेकर कुछ दिन पहले दुकानदार और आढ़ती आमने-सामने आ गए थे। दुकानदारों संजय माहेश्वरी, वैभव, अनुज गोयल ने उनकी दुकानों के सामने ‘उत्पीड़न के कारण यह दुकान बिकाऊ है’ लिखवा दिया है। दुकानदारों का कहना है कि उनकी दुकानों के सामने आढ़ती गुंडागर्दी करते हैं। वे समय से दुकान नहीं खोल पाते हैं। कई बार इस मामले को लेकर विवाद भी हो चुका है, पर समस्या का कोई स्थायी हल नहीं निकला है। विरोध जताने के बाद भी जिला प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं करता है।