फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   गर्भवती की हत्याकर शव फंदे पर लटकाया

गर्भवती की हत्याकर शव फंदे पर लटकाया

Fri, 03 May 2019 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
गर्भवती की हत्याकर शव फंदे पर लटकाया
गर्भवती की हत्याकर शव फंदे पर लटकाया
विज्ञापन

हीमपुरदीपा। रेहरा गांव में छह माह की गर्भवती विवाहिता की हत्या कर शव को छत से लटका दिया। विवाहिता के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग पूरी न करने पर हत्या करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में विवाहिता के पति सहित पांच लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हीमपुरदीपा थाना क्षेत्र के गांव रेहरा में बुधवार रात्रि छह माह की गर्भवती विवाहिता की हत्या कर शव को मकान की छत से दुपट्टे से लटका दिया गया। थाना क्षेत्र के गांव सब्दलपुर निवासी आरिफ का आरोप है की उसकी बहन शाहीन को आठ माह पूर्व रेहरा निवासी शमशाद पुत्र शमी बहका फुसलाकर ले गया था। इसकी रिपोर्ट हीमपुरदीपा थाने में दर्ज की गई थी। अदालत ने शाहीन को बालिग मानते हुए उसकी सहमति से दोनों को साथ रहने की अनुमति दे दी थी। शमशाद की पहले भी शादी हो चुकी है, उससे तीन बच्चे हैं।
विज्ञापन

आरोप है की कुछ समय पश्चात ही शमशाद उसकी बहन शाहीन के साथ दहेज के लिए मारपीट करने लगा। काफी समझाने पर भी शाहीन के ससुराल पक्ष के लोगों के व्यवहार में कोई अंतर नहीं आया। वह आए दिन दहेज के लिए शाहीन के साथ मारपीट करने लगे। शाहीन छह माह की गर्भवती थी। बुधवार रात्रि को गांव के चौकीदार ने सूचना दी की आपकी बहन की मौत हो गई है। सूचना पर परिजनों के साथ वह गांव रेहरा पहुंचे तो देखा बहन शाहीन का शव कमरे में दुपट्टे से लटका हुआ था। उसके शरीर पर चोट के निशान भी थे। मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आसिफ ने तहरीर देकर बहन के पति शमशाद, ससुर शमी, पहली पत्नी रिहाना, देवर नौशाद और इरशाद पर दहेज की मांग पूरी न करने पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed