फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   दोस्तों पर युवक की हत्या कर शव को तालाब में फेंकने का आरोप, पुलिस में नामजद रिपोर्ट कायम

दोस्तों पर युवक की हत्या कर शव को तालाब में फेंकने का आरोप, पुलिस में नामजद रिपोर्ट कायम

Wed, 12 Sep 2018 12:50 AM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
दोस्तों पर युवक की हत्या कर शव को तालाब में फेंकने का आरोप, पुलिस में नामजद रिपोर्ट कायम
धामपुर। गांव पुराना धामपुर मेें चार युवकों ने दोस्त की हत्या कर उसके शव को गांव के तालाब में फेंक दिया। शव के मिलने के बाद परिवार में कोहराम मचा है। मृतक के पिता ने मृतक के चारों दोस्तों को नामजद करते हुए पुलिस में हत्या की रिपोर्ट कायम करा दी है। रिपोर्ट में बताया कि मृतक के दोस्त सात सितंबर को घर से बुलाकर अपने साथ ले गए थे। पता नहीं आरोपियों ने उनके पुत्र की हत्या क्यों और कैसे कर दी। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा दिया है।
विज्ञापन

पुराना धामपुर निवासी मो. उमर ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि बताया कि गांव के चार युवकों ने उसके पुत्र इल्यास की हत्या कर दी और उसके शव को गांव के तालाब में फेंक दिया। बताया गया कि गांव के आवेश पुत्र यूसुफ, शाहनवाज पुत्र यूसुफ, गुलजार अहमद पुत्र कदरी व फरमान पुत्र यूनुस सात सितंबर की शाम को साढ़े पांच बजे के करीब उसके उसके पर आए और उसके 18 वर्षीय पुत्र इलयास को अपने साथ लेेकर चले गए। जब वह देर रात तक नहीं लौटा तो परिजनों ने इलयास की तलाश की। पर पता नहीं लगा। मंगलवार 11 सितंबर को उनके पुत्र का शव को गांव के पास स्थित तालाब में पड़ा मिला। शव की पुत्र के रूप में शिनाख्त होने पर परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना से पुलिस को अवगत कराया गया। कुछ ही देर में मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता ने मृतक के चारों दोस्तों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में नामजद रिपोर्ट कायम कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed