{"_id":"5b3687314f1c1bed778b6aa3","slug":"131530300209-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन में जिंदगी भर का बंधन तोड़ने अड़े पति-पत्नी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन दिन में जिंदगी भर का बंधन तोड़ने अड़े पति-पत्नी
Updated Sat, 30 Jun 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढबारसी। तीन दिन में शादी के जिंदगी भर के बंधन को तोड़ने पर दंपती अड़ गए हैं। दोनों ने थाने में कोर्ट से तलाक होने तक एक दूसरे के सार्वजनिक जिंदगी में हस्तक्षेप नहीं करने का लिखित समझौता कर लिया।
आदमपुर थाना क्षेत्र की युवती की शादी 25 जून को मुरादाबाद के युवक के साथ हुई थी। लेकिन विवाह के तीन दिन बाद ही दोनों में विवाद हो गया। पत्नी ने पति पर मारपीट का आरोप लगाते हुए 100 डायल पुलिस को बुला लिया। पुलिस की पूछताछ में पति ने मारपीट के आरोप को बेबुनियाद बताते हुए शादी के बाद की रस्म को पत्नी के पूरा नहीं करने की बात बताते हुए तलाक लेने की बात कही। समझाने के बावजूद दोनों वैवाहिक जीवन को आगे बढ़ाने को सहमत नहीं हुए। थाने में न्यायालय द्वारा तलाक की कार्यवाही जब तक पूरी नहीं हो जाती तब तक एक दूसरे सार्वजनिक जीवन में हस्तक्षेप नहीं करने का लिखित समझौता कर अपने-अपने घर चले गए।