फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   सड़क हादसे में बाइक सवार दो की मौत, परिजनों में कोहराम

सड़क हादसे में बाइक सवार दो की मौत, परिजनों में कोहराम

Wed, 28 Feb 2018 12:13 AM IST
Updated Wed, 28 Feb 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में बाइक सवार दो की मौत, परिजनों में कोहराम
चांदपुर। सोमवार रात बाइक पर सवार होकर चांदपुर से अपने गांव जा रहे दो युवकों की किसी वाहन से टकराकर मौत हो गई। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। दोनों युवकों का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। मृतकों के परिजनों की ओर से पुलिस को अज्ञात के खिलाफ तहरीर दे दी गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक चालक हेलमेट पहन रखा था, जबकि दूसरा युवक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन

सोमवार को चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव बागड़पुर निवासी सत्यपाल सिंह का 38 वर्षीय पुत्र अनोज कुमार अपने साथी कपिल कुमार (25) पुत्र रघुवीर सिंह के साथ बाइक द्वारा किसी काम से चांदपुर आया था। सोमवार रात करीब 11 बजे दोनों वापस अपने गांव लौट रहे थे। पुलिस के मुताबिक जैसे ही वे धनौरा रोड स्थित ग्राम हरपुर के पास पहुंचे तो बाइक किसी वाहन से टकरा गई, इससे कपिल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी अनोज गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए एंबुलेंस से स्याऊ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने के कारण वहां के चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बिजनौर पहुंचने पर जिला अस्पताल के डाक्टरों ने उसे हायर सेंटर के लिए भेज दिया। परिजनों के मुताबिक अनोज ने मेरठ जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इस दुर्घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक अनोज अपने पीछे एक बेटा और पत्नी सहित अन्य परिजनों को रोता बिलखता छोड़ गया। कपिल के दो बेटे हैं। दोनों मृतकों का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। मृतक अनोज के पिता सत्यपाल सिंह ने पुलिस को अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


बस की टक्कर से ट्रैक्टर सवार दो घायल
नूरपुर। मंगलवार की दोपहर गांव बसेड़ा तगा निवासी कृष्णपाल सिंह व उसका भाई दिग्विजय सिंह ट्रैक्टर से पैजनियां से वापस अपने घर जा रहे थे। बिजनौर मार्ग पर गांव अहीरपुरा के पास पीछे से तेज गति से आ रही रोडवेज की बस ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भाई घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें पीएचसी में भर्ती कराया, जहां से दोनो को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed