{"_id":"5a8b170e4f1c1bb3208ba39e","slug":"131519064846-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीड़िता वकील ने पहले भी कराई थी रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीड़िता वकील ने पहले भी कराई थी रिपोर्ट
Updated Tue, 20 Feb 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
नहटौर। मुंबई की वकील के साथ बंधक बनाकर दुष्कर्म करने के मामले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब दो साल की दोस्ती में उनमेें कई बार विवाद हुआ। एक बार दिल्ली के जामा मस्जिद थाने में युवती ने अपने दोस्त के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई। उसके बाद भी वह युवक के झांसे में आ गई।
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि युवती से जानपहचान दुकान के जरिये ही हुई। उनमें गहरी दोस्ती हो गई। दो साल की दोस्ती में उनमें कई बार विवाद भी हुआ। आरोपी युवक फैसल के परिजनों ने बताया कि दिल्ली के जामा मस्जिद थाने में 6 फरवरी 2017 को युवती ने आरोपी युवक के खिलाफ करीब बीस हजार रुपये चोरी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उनके बीच विवाद हो गया। उसके बाद दोनों में दोबारा से दोस्ती हो गई। आरोपी युवक कुछ दिन पूर्व ही घर आया था। वकील का आरोप है कि उसे फोन करके नहटौर बुलाया गया। वह झांसे में आकर नहटौर आ गई। उसके बाद जबरन उसका निकाह करने की तैयारी की गई। किसी तरह से थानेे पहुंचकर उसने मामले की जानकारी दी। पुलिस ने युवती की तहरीर पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई शुरू की। कोतवाल चंद्रकिरण का कहना है कि दिल्ली में होने वाली रिपोर्ट की जानकारी नहीं है।