फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   विवाद में पथराव

विवाद में पथराव

Wed, 01 Nov 2017 12:23 AM IST
Updated Wed, 01 Nov 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
विवाद में पथराव
बेगावाला (ब्यूरो) । बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट और पथराव हुआ। मारपीट में एक बालिका सहित चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले गई।
विज्ञापन

गांव काजीवाला में वहाजुद्दीन और नईम के घर आमने सामने ही हैं। दोनों के बच्चे मंगलवार सुबह घर के बाहर खेल रहे थे। बच्चों में खेल के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। गांव वालों के अनुसार विवाद का पता चलने पर वहाजुद्दीन और नईम परिजनों के साथ घर के बाहर आ गए। उनके बीच में आने से विवाद और बढ़ गया। दोनों पक्षों में मारपीट और पथराव हो गया। दोनों पक्षों के बीच करीब दस मिनट तक पथराव हुआ। पथराव में वहाजुद्दीन, उसके परिवार की एक बालिका, नईम और उसका भाई इरफान घायल हो गए। पुलिस वहाजुद्दीन और नईम को लेकर थाने आ गई। बेगावाला चौकी इंचार्ज संजय गिरि का कहना है कि गांव में पथराव नहीं हुआ है। अब मामला शांत है। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों पक्षों में समझौता वार्ता चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed