फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   एसबीडी कालेज के प्रबंधक , उनके सहायक समेत पांच के खिलाफ छात्राओं को हॉस्टल में जाकर धमकाने के आरोप में रिपोर्ट

एसबीडी कालेज के प्रबंधक , उनके सहायक समेत पांच के खिलाफ छात्राओं को हॉस्टल में जाकर धमकाने के आरोप में रिपोर्ट

Tue, 19 Sep 2017 12:12 AM IST
Updated Tue, 19 Sep 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
एसबीडी कालेज के प्रबंधक , उनके सहायक समेत पांच के खिलाफ छात्राओं को हॉस्टल में जाकर धमकाने के आरोप में रिपोर्ट
धामपुर। एसबीडी कालेज स्थित मोरनी देवी छात्रावास की छात्राओं ने कार्रवाई की मांग को लेकर कॉलेज के सामने हाईवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। कॉलेज के प्रबंधक, उनके सहायक सनी को नामजद करते हुए पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट करने पर जाम खोला गया। उधर, विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की मांग को लेकर कालेज की शिक्षिकाओं का पांचवें दिन भी कार्य बहिष्कार जारी है।
विज्ञापन

एसबीडी कॉलेज स्थित मोरनी देवी छात्रावास की छात्राओं ने सुविधाओं का टोटा होने का आरोप लगाते हुए पांच दिन पहले एसबीडी कॉलेज में हंगामा किया था। कई शिक्षिकाओं को विरोध करने पर चोट भी आई थी। कॉलेज की शिक्षिकाओं ने आरोपी विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर शिक्षण कार्य का बहिष्कार कर रखा है। चेताया है कि जब तक आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होगी, कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। सोमवार को छात्रावास की छात्राओं ने विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के साथ कॉलेज के प्रबंधक विजय कुमार अग्रवाल , उनके सहायक सनी व अन्य तीन लोगों पर रविवार की रात छात्रावास में घुसकर छात्राओं को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। आरोप है कि इस मामले विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने एसबीडी कॉलेज के सामने हाईवे जाम कर प्रबंधक के खिलाफ प्रदर्शन किया। सूचना पाते ही सीओ सुशील कुमार भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। किसी तरह प्रदर्शनकारियों को समझा कर जाम खुलवाया । इस दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश मंत्री विवेक राज सोनी ने छात्राओं की ओर से पुलिस को तहरीर सौंपी । पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रदर्शनकारियों में कनिका , मानसी , सपना , प्रीति, प्रदेश मंत्री विवेक राज सोनी, अभिषेक राजपूत, तनुज राजपूत, सौरभ, पंकज, आकाश, उज्ज्वल रस्तोगी, मुकुल जोशी , विशाल, पारस चौधरी, बिलाल, अनूप वर्मा, अनुज, आदित्य, आशीष जोशी , विक्की सैनी, अजय सैनी, अनमोल रहे।
विज्ञापन


लगे सभी आरोप गलत: विजय कुमार अग्रवाल
कालेज के प्रबंधक विजय कुमार अग्रवाल ने लगे आरोपों को गलत बताया है। उनका कहना है कि उनके कालेज में सभी स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। पुलिस कैमरों की रिकार्डिंग को खंगाल कर पता कर सकती है कि उनके ऊपर जो आरोप लगाए गए हैं क्या सही है या गलत।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed