{"_id":"59c012a54f1c1b27688b53a2","slug":"131505759909-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्सिंग होम के कंपाउंडर को गोली मार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नर्सिंग होम के कंपाउंडर को गोली मार
Updated Tue, 19 Sep 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नर्सिंग होम के कंपाउंडर को गोली मारी
शिवाला कलां। फीना-चांदपुर मार्ग पर मंझौला गुर्जर चौराहे पर स्थित आशीर्वाद नर्सिंग होम में गांव मुराहठ निवासी संजीव कुमार और मंझौला गुर्जर निवासी रिंकू कंपाउंडर हैं। रविवार की रात वह दोनों ड्यूटी पर थे। रात करीब आठ बजे वहां तीन लोग पहुंचे और संजीव से गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने संजीव पर तमंचे से गोली चला दी। गोली संजीव के पैर में लगी और वह बेहोश हो गया। रिंकू के शोर मचाने पर तीनों हमलावर फायर करते हुए फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और संजीव को सीएचसी नूरपुर में भर्ती कराया जहां से उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। घायल संजीव के भाई मंजीत ने तीन अज्ञात लोगों के विरुद्घ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।