फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   सगी बहनों से सामुहिक दुष्कर्म का मामला दो लाख में रफा-दफा!

सगी बहनों से सामुहिक दुष्कर्म का मामला दो लाख में रफा-दफा

Fri, 09 Nov 2018 01:56 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 09 Nov 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
सगी बहनों से सामुहिक दुष्कर्म का मामला दो लाख में रफा-दफा!
महाराष्ट्र के पुणे जिला में एक व्यक्ति और 17 वर्षीय लड़के ने दो बच्चियों से कथित तौर पर बलात्कार किया।
अमरोहा। दो सगी बहनों से सामूहिक दुष्कर्म का मामला पंचायत में रफा दफा हो गया। बताया जाता है कि पंचायत में दो लाख रुपये में समझौता हुआ और इसके बाद पिता ने भी कार्रवाई से इंकार कर दिया है। वहीं पुलिस ने हिरासत में लिए गए युवक को भी छोड़ दिया है।
विज्ञापन


नौगांवा सादात थाना क्षेत्र की दो सगी बहनें 30 अक्तूबर को पड़ोसी युवक के साथ दवा लेने गई थीं। जहां युवक दोनों बहनों को बहला फुसलाकर एक धार्मिक स्थल के निकट ले गया था। यहां पहले से ही तीन युवक मौजूद थे। इसके बाद युवक दोनों बहनों को एक आम के बाग में ले गए। जहां दोनों बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। युवकों ने वीडियो भी बना लिया था।
विज्ञापन


वीडियो वायरल होने पर यह का मामला सामने आया। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में भी ले लिया था। इसके बाद समझौते के लिए पंचायत शुरू हो गई। चर्चा है कि बुधवार को दिनभर कस्बे के मोहल्ला में चली पंचायत के बाद दो लाख रुपये में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने लिखित में पत्र देकर कार्रवाई करने के इंकार किया है। वहीं वायरल हुई वीडियो में भी उनकी बेटियां नहीं होने की बात कही है। इस प्रकरण में पंचायत होने की बात मेरे जानकारी में नहीं हैं।
- अजय कुमार, इंस्पेक्टर, नौगांवा सादात
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed