{"_id":"5bcf695bbdec22696d780dd9","slug":"121540319579-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुरावालों ने किया हमला, पति समेत तीन पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुरावालों ने किया हमला, पति समेत तीन पर रिपोर्ट दर्ज
Updated Wed, 24 Oct 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदक। गांव रायपुर बेरीसाल में अपने मायके में रह रही एक विवाहिता को उसके ससुरालियों ने गला दबा कर तथा चाकू से हमला कर मारने की कोशिश की। ग्रामीणों को आता देखकर आरोपी वहां से फरार हो गए। पीड़िता की ओर से पति, जेठ, सास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने महिला को मेडिकल जांच के लिए जिला महिला अस्पताल भेज दिया है।
चंदक क्षेत्र के गांव रायपुर बेरीसाल निवासी रफीक की पुत्री रुबी की शादी दो वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर देवमल निवासी जाहिद से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग कम दहेज लाने के लिए उसे तंग करते थे तथा दहेज में कार लाने का दबाव बना रहे थे। करीब आठ माह पूर्व उसके ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट की। इस पर महिला के मायके वाले रुबी को अपने घर ले आए। तब से वह अपने मायके में ही रह रही थी। सोमवार को रुबी के माता-पिता किसी काम से बाहर गए थे। आरोप है कि इसी दौरान विवाहिता के पति जाहिद, सास हसीना, जेठ फरीद कार से उसके मायके पहुंचे और विवाहिता के दुपट्टे से गला दबाया। यही नहीं चाकू मारकर उसकी जान लेने की कोशिश की गई। शोर सुनकर ग्रामीणों को आता देखकर तीनों वहां से भाग निकले। पीड़िता की ओर से अपने पति जाहिद, जेठ फरीद, सास हसीना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए जिला महिला अस्पताल भेज दिया। मंडावर थाना प्रभारी निरीक्षक अंशुमाली भारती ने रिपोर्ट दर्ज करने की पुष्टि की है।