{"_id":"5bc385d9bdec226974556862","slug":"121539540441-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपतिजनक वीडियो वायरल, पाडला में पुलिसबल तैनात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आपतिजनक वीडियो वायरल, पाडला में पुलिसबल तैनात
Updated Sun, 14 Oct 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने पर ग्रामीणों में आक्रोश
किरतपुर। क्षेत्र के एक गांव में गांव के ही युवक ने एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर दिया। आक्रोशित ग्रामीण ग्राम प्रधान के साथ थाने पहुंचे और आरोपी युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। गांव में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस बल तैनात है। आरोपी गांव से फरार है।
रविवार को एक युवक का वीडियो वायरल हुआ। युवक वीडियो में धार्मिक भावनाओं को भड़का रहा है और जाति विशेष के लोगों के प्रति अपशब्दों का प्रयोग कर रहा है। वीडियो में युवक जाति विशेष की महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करता नजर आ रहा है। वीडियो के वायरल होने ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। वीडियो वायरल के विरोध में ग्रामीण एकजुट होकर ग्राम प्रधान के साथ थाने गए और तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। हलका इंचार्ज संदीप पंवार ने तहरीर मिलने की पुष्टि की है। शांति व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से गांव में पुलिसबल तैनात कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक गांव का ही बताया जा रहा है। फिलहाल आरोपी फरार है।