फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   दिनदहाड़े स्वाहेड़ी में किसान को मारी गोली

दिनदहाड़े स्वाहेड़ी में किसान को मारी गोली

Fri, 28 Sep 2018 12:20 AM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
दिनदहाड़े स्वाहेड़ी में किसान को मारी गोली
बिजनौर। गांव स्वाहेड़ी में जंगल जा रहे किसान को बाइक सवार तीन लोगों ने गोली मारकर घायल कर दिया। परिजनों ने उसे घायल हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोप है कि किसान भतीजे की हत्या के मामले में पैरवी कर रहा है। आरोपी पक्ष उस पर फैसले का दबाव बना रहा है। उधर, सीओ सिटी और शहर कोतवाल ने भी मामले की जानकारी ली है। फिलहाल पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन

थाना कोतवाली शहर के गांव स्वाहेड़ी निवासी किसान सुनील चौधरी बृहस्पतिवार सुबह कार से जंगल की ओर जा रहे थे। रास्ते में बाइक सवार तीन लोगों ने उनको तमंचे से गोली मार दी। पेट के एक ओर गोली लगने से वह गंभीर घायल हो गए। घटना का पता चलते ही गांव में अफरा तफरी मच गई। परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और घायल सुनील चौधरी को जिला अस्पताल भर्ती कराया। सीओ सिटी महेश कुमार व शहर कोतवाल विजेंद्रपाल राणा भी तुरंत जिला अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। परिजनों का कहना है कि सुनील चौधरी अपने भांजे विक्रांत की हत्या की पैरवी कर रहा है। आरोपी पक्ष उन पर फैसला करने के लिए दबाव बना रहा है। आरोपियों ने फैसला न करने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। मगर, सुनील चौधरी ने फैसला करने से साफ इंकार कर दिया था। वहीं, पुलिस इस घटना को संदिग्ध मान रही है। शहर कोतवाल विजेंद्रपाल राणा के मुताबिक मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


फर्जी पत्रकार को दबोचा
बिजनौर। एक चैनल की फर्जी आईडी लेकर एसपी के पीआरओ को धमकाने वाले एक फर्जी पत्रकार को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। नूरपुर निवासी अफसर जमाल एक चैनल की फर्जी आईडी लेकर बृहस्पतिवार को एसपी कार्यालय पहुंचा। एसपी के पीआरओ धमकाने लगा। उसे पकड़कर आईडी समेत पुलिस के हवाले कर दिया। चैनल के रिपेार्टर संजीव शर्मा ने अफसर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने अफसर का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed