फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   महिला की जलती हुई लाश मिलने से सनसनी फैली

महिला की जलती हुई लाश मिलने से सनसनी फैली

Sat, 28 Jul 2018 12:52 AM IST
Updated Sat, 28 Jul 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
महिला की जलती हुई लाश मिलने से सनसनी फैली
सेढ़ा में खेत में मिली महिला की जलती लाश, शिनाख्त नहीं
विज्ञापन

नहटौर। नहटौर-सेढ़ा मार्ग पर एक खेत में जली हुई महिला की लाश मिलने के बाद घंटों तक पुलिस सीमा विवाद में फंसी रही। मौके पर पहुंची धामपुर पुलिस ने लेखपालों से जानकारी जुटाई। सीओ धामपुर के निर्देश पर नहटौर थाने में केस दर्ज किया गया है।
धामपुर थाना क्षेत्र के गांव सेढ़ा निवासी असलम अहमद के खेत में सुबह करीब साढ़े पांच ग्रामीणों ने एक महिला की लाश को जलते हुए देखा। महिला का जला हुआ शव को देखकर सनसनी फैल गई। महिला के शव से धुआं निकल रहा था। सूचना पर धामपुर पुलिस मौके पर पहुंची। महिला की उम्र करीब 25 साल के आसपास दिखाई दे रही है। पुलिस ने शव की पहचान कराने की कोशिश की लेकिन महिला की पहचान नहीं हो सकी। महिला का शव बाहर से लाकर डालने के बाद के बाद जलाने की आशंका जताई जा रही है। जले हुए शव को देखने के लिए भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

सीमा विवाद में उलझी पुलिस
नहटौर-धामपुर मार्ग से गांव सेढ़ा जाने वाली सड़क से पूर्व की ओर असलम के खेत में शव मिलने पर पुलिस सीमा विवाद में फंसी गई। राजस्व अभिलेखों की जानकारी जुटाने के लिए हल्का लेखपाल राहुल चौहान को भी मौके पर बुलाया गया। ग्रामीणों का कहना था कि पूर्व में सड़क को आधार बनाकर सीमांकन किया गया था। घंटों तक पुलिस सीमा विवाद में फंसी रही। सीओ धामपुर महावीर सिंह मौके पर पहुंचे। सीओ के निर्देश पर नहटौर थाने में अज्ञात महिला की जली हुई लाश का केस दर्ज किया गया। नहटौर पुलिस ने शव को सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाल नहटौर अजय कुमार का कहना है कि कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed