फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   चोरी का सामान बेचने जाते समय तीन चोर गिरफ्तार

चोरी का सामान बेचने जाते समय तीन चोर गिरफ्तार

Sat, 28 Jul 2018 12:54 AM IST
Updated Sat, 28 Jul 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
चोरी का सामान बेचने जाते समय तीन चोर गिरफ्तार
अमरोहा। जिला चिकित्सालय आवासीय कॉलोनी और डिडौली के ढकिया चमन में बीस दिन पहले दिनदहाड़े हुई लाखों की चोरी का पुलिस से खुलासा किया है। मेरठ, मुजफ्फरनगर और हापुड़ के चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से नगदी और जेवरात बरामद कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस ऑफिस में चोरी का खुलासा करते हुए एएसपी बृजेश सिंह ने बताया कि चौबीस दिन पहले चोरों ने जिला संयुक्त चिकित्सालय आवासीय कॉलोनी निवासी एएनएम मनीषा सिंह, वंदना राय और सीएमओ कार्यालय में तैनात अजीत सिंह के घर का ताला तोड़कर नगदी और जेवर सहित लाखों का सामान चोरी कर लिया था। स्वास्थ्य कर्मचारी अजीत की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर खुलासे को टीम लगाई गई। गुरुवार की रात देहात एसओ राजीव शर्मा फोर्स के साथ ईमली वाली मढैयां अतरासी रोड पर चेकिंग कर रहे थे। तभी मुखबिर की सूचना मिली थी कि अस्पताल कॉलोनी में चोरी करने वाले चोर चोरी का माल बेचने टेंपो में आ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने बंबूगढ तिराहे पर चेकिंग शुरू कर दी। इसके बाद जोया की दिशा से आ रहे टेंपो में सवार मुजफ्फरनगर के मीरापुर निवासी इंतखाब, मेरठ के खरखौदा उलघन निवासी शहजाद और हापुड़ के बहादुरगढ़ निवासी आमिर को गिरफ्तार कर लिया गया जिनके पास से एक एलसीडी, एक जोड़ी पायल, दो अंगूठी, एक मंगलसूत्र और 1150 रुपये नगद बरामद किया गया। एएसपी के मुुताबिक 21 जून की रात डिडौली कोतवाली के गांव ढकिया चमन भी हुई चोरी की घटना को कबूल किया। ढकिया चमन की चोरी से संबंधित 3100 रुपये नगद और तीन जोड़ी पाजेब भी बरामद हुई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed